फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे अपनी रेल परिचालन क्षमता को बढ़ा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे अपने ट्रेनों के रखरखाव को मजबूत करके अपनी रेल परिचालन क्षमता को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल रखरखाव क्षमताओं के व्यापक विस्तार की योजना पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेल ने अपने विभिन्न स्थानों पर रेल रखरखाव के लिए 20 नई रेल पिट लाइनों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इन नई रेल पिट लाइनों पर काम तेजी से चल रहा है और इन कार्यों के प्रगति की उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। इनमें मदार एक लाइन, उमरा दो लाइन, लालगढ़ चार लाइन, श्रीगंगानगर दो लाइन, हिसार दो लाइन, सूरतगढ़ दो लाइन, खातीपुरा चार लाइन, बाड़मेर एक लाइन और जैसलमेर में दो लाइनों का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें