फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 100 मीटर दौड़ में राहुल ने मारी बाजी, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फोटो संख्या:76-आरपीएस स्कूल  में कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती ​खिलाड़ी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खातोद में वीरवार को खंड स्तरीय खेल महाकुंभ के चौथे दिन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और कबड्डी के मुकाबलों में दमखम दिखाया। अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में राहुल आरपीएस खातोद ने पहला स्थान हासिल किया जबकि अमित दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

आरपीएस समूह की अध्यक्ष पवित्रा राव मुख्य अतिथि थीं। खेल सचिव और प्राचार्य किशोर तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। किशोर तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कई लोगों का विशेष योगदान रहा।
इनमें जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक और आरपीएस समूह की अध्यक्ष पवित्रा राव शामिल हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष राव, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुनाल राव और सहायक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह ने भी सहयोग किया। राजेश शर्मा झाड़ली सहित पूरी आयोजन समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें