फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने लोकतंत्र की हत्या का पर्दाफाश किया : राव नरेंद्र सिंह

Fri, 10 Oct 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 25बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व कार्यकर्ता।स्रोत प्रवक्
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान और बीएलए 2 पर विचार विमर्श किया। कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा की वोट चोरी को उजागर कर लोकतंत्र की हत्या का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान केवल राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। 15 सितंबर को शुरू हुआ ये अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें हर व्यक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। आम लोग हस्ताक्षर कर भाजपा सरकार का विरोध कर रहे हैं।।


कहा कि अब जनता ही भाजपा को गद्दी से उतारकर जवाब देगी। उनके द्वारा दिया गया यह नारा नहीं बल्कि जनता का गूंजता हुआ जनादेश है। भाजपा ने मतदाता सूचियों में धांधली कर सत्ता हथियाई है लेकिन कांग्रेस इसे जन आंदोलन बनाकर गांव-गांव तक ले जाएगी। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के अलावा पार्टी ब्लॉक व बूथ लेवल पर भी नियुक्तियों को लेकर मंथन कर रही। इसमें पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें