फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूंजे राधे रानी के जयकारे

Sun, 10 Mar 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में रविवार को सुबह दो स्थानों से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा नई सराय नजदीक सेन चौक से सुबह 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

संगठन द्वारा आयोजित प्रभात फेरी के मुख्य यजमान नरेश मित्तल व अमित मित्तल रहे। सुबह सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रभात फेरी में भाग लेकर राधे नाम के गगन भेदी जयकारे लगाए। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर सैन चौक, जमालपुर, नई कालोनी, शिव मंदिर बगीची, पुरानी सराय से परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का रास्ते में अनेक लोगों ने फूलों की वर्षा कर आरती करके धर्म लाभ उठाया।

मोहल्ला काठ मंडी से निकाली गई प्रभात फेरी
नारनौल। नारनौल में प्रभात फेरी संगठन द्वारा मोहल्ला काठ मंडी से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान शिवचरण व नरेश कुमार गोयल रहे। प्रभात फेरी संगठन के संयोजक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। 05 प्रभात फेरी मोहल्ला काठ मंडी, नई मंडी, रेलवे रोड तथा लोहा मंडी होते हुए वापस यजमान के निवास पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से चेतन जिंदल, सुभाष गर्ग, भूपेश संघी, सोनू, सुनील मराठा, राजीव पटीकरा, सोमदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें