फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल ने खोड़मा को हराकर जीता फाइनल मैच

Sun, 10 Mar 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव खोड़मा में क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हो गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व वरिष्ठ भू वैज्ञानिक एवं समाज सेवी वासुदेव यादव रहे। उन्होंने अंतिम मुकाबले का टॉस करवा कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मैच नारनौल ओर खोड़मा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमे नारनौल की टीम विजयी रही। वासुदेव यादव ने कहा कि खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है अपितु खेलों से अनुशासन भी सीखने को मिलता है। प्रतियोगिता में नारनौल, खोड़मा, नांगल काठा, चिंड़ालिया, खटोटी, जाखनी, जैलाफ, शिमला, मेई, दुलोठ सहित करीब 20 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने खोड़मा युवा क्लब के सभी पदाधिकारिओं, सचिन, रोहित, विकास, संदीप, प्रदीप, राहुल सहित अन्य युवाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें