फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई कालोनी जमालपुर में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Mon, 26 May 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं।
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला नई कालोनी जमालपुर से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा रहे।
विज्ञापन

इनका सर्वप्रथम परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवा सभी को चंदन तिलक लगाया। प्रभात फेरी यजमान के निवास से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यजमान के निवास पर संपन्न हुई। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए राधे नाम का जाप किया। सुबह-सुबह सभी के मुख से प्रभु नाम स्मरण करने से एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा था। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व ठाकुरजी की आरती की। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें