फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सलामपुरा में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Sun, 06 Jul 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नारनौल के मोहल्ला सलामपुरा में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह लीडर चौक नजदीक राधा कृष्ण पार्क से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान लक्ष्मण शर्मा को परिवार सहित ठाकुर एवं निशान का पूजन करवाया गया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में भक्तजन राधा नाम संकीर्तन करते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान से मोहल्ला बावड़ीपुर, आर्य चौक व सलामपुरा के पास के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचे। ठाकुर जी की शोभायात्रा में वाद्य यंत्रों की धुन पर महिलाएं, पुरुषों व बच्चे राधा नाम का संकीर्तन कर रहे थे। इस दौरान राधा के जयकारों व भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें