फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अग्रसेन कॉलोनी में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Sun, 15 Sep 2024 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12अग्रसैन कालोनी में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह रेलवे रोड अग्रसेन कॉलोनी गली नंबर एक से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के यजमान मानचंद मित्तल, शिवकुमार मित्तल, मुकेश मित्तल रहे जिन्हें सर्वप्रथम परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवाया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर राधा नाम का स्मरण किया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर कालोनी की परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


प्रभात फेरी के दौरान सुबह-सुबह पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया व ठाकुरजी की आरती की। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें