फोटो नंबर-12होली मिलन समारोह में भाग लेती अग्रवाल वैश्य समाज की महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज की जिला महिला इकाई द्वारा नारनौल के एक निजी रिसोर्ट में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों ने राधा कृष्ण की झांकी निकालकर डांस, गेम्स व गुलाल लगाते हुए खूब मस्ती की।
अग्रवाल वैश्य समाज की जिला अध्यक्ष पूनम गोयल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज इस तरह के आयोजन समय-समय पर करता रहता है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त व तनाव भरी जिंदगी में तथा सोशल प्लेटफॉर्म की वजह से हमारे सांस्कृतिक त्यौहार लुप्त होते जा रहे हैं। होली का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने भोजन किया। इस अवसर पर संस्था की उप प्रधान मधु गोयल, उपप्रधान नीता गुप्ता, उपप्रधान रचना अग्रवाल, बबली जैन, पूजा जैन, रेनू गोयल, ऋतु बंसल, नीरू, सीनू, बबीता, आरती जैन व इशिका गुप्ता आदि उपस्थित थे।