फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धूमधाम से मनाया गया राधा अष्टमी महोत्सव

Fri, 13 Sep 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर की आदर्श नगर कालोनी में बुधवार रात धार्मिक संस्था श्रीकृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार द्वारा राधा अष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मंडल के संरक्षक डाॅ. अशोक आहूजा के पावन सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन

आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने सुरेंद्र सैनी व राधिका सैनी को परिवार सहित पूजन करवाया। इसके बाद गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से संगीतमय गीता पाठ का गुणगान किया गया। गीता पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें गणेश वंदना के बाद गायक मोहन सागर ने ये चमक ये धमक चितवन में महक सबकुछ सरकार तुम्ही से है, मास्टर रतनलाल ने आजा कन्हैया एक बाद, रामभक्त ने राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र यादव, शिवहरी, सुरेश, राजेश, जितेंद्र, प्रवीण, दौलतराम गर्ग, प्रमोद गर्ग, वासुदेव, अजय गुप्ता तथा साहिल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें