फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आज पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन देगी धरना

विज्ञापन
फोटो नंबर-16बैठक के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की पब्लिक हेल्थ ब्रांच ने कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। बुधवार को यूनियन कार्यालय में जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई। इसमें अधिकारियों की अनदेखी पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

यूनियन ने फैसला लिया कि 15 अक्तूबर को सुबह नौ बजे डिवीजन नंबर-1 के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दस दिन पहले 27 सूत्रीय मांगपत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने बातचीत के लिए समय भी नहीं दिया।
यूनियन के अनुसार, कौशल रोजगार निगम और टर्म अपॉइंटमेंट के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वेतन वृद्धि, भत्ते, जूते, डांगरी, रेनकोट और शिक्षा भत्ते से जुड़ी मांगें भी लंबित हैं।
विज्ञापन

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 16 अक्तूबर को शहर की जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था बंद करने का कदम उठाया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता की होगी। यूनियन ने बताया कि 13 अक्तूबर को अधीक्षण अभियंता को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें