फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आठ सितंबर को धरना देंगे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी

Mon, 25 Aug 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें 6 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं करने पर 8 सितंबर को धरना देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान कपिल कुमार और संचालन ब्रांच सचिव अनिल कुमार ने किया। सर्वकर्मचारी संघ के प्रधान कौशल यादव ने कहा कि यदि कार्यकारी अभियंता यह मांगे 6 सितंबर तक पूरी नहीं करते हैं तो सभी कर्मचारी कार्यालय 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ब्रांच प्रधान कपिल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों में मांगों को लेकर भारी रोष व्याप्त है, क्योंकि कुछ मांगें 5 साल से अटकी हुई हैं जिनका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। बैठक में राज्य प्रचार सचिव सूबे सिंह, जिला प्रधान कौशल यादव, जिला कैशियर नरेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।रोहित, अनिल, विकास, नरेंद्र,सतीश, हेमंत, प्रवीण, कुलदीप, राधेश्याम, विकास, योगेश व रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें