फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड पर पर्स चुराया फिर डेबिट कार्ड से निकाले 60 हजार रुपये

Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नजदीकी गांव महरमपुर के एक व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। पर्स में रखे डेबिट कार्ड पर पिन कोड लिखे होने की वजह से चोर ने 60 हजार रुपये भी एटीएम से निकाल लिए।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में महरमपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह आईआरबी बटालियन सुनारिया में तैनात है। एक जुलाई को सुनारिया से नारनौल के लिए रोडवेज बस से नारनौल आया था। वह महाबीर चौक पर उतरकर दुकान से सामान लेने लगा तो पर्स चोरी होने का पता चला। पुलिस शिकायत में बताया कि उसके पर्स में आई कार्ड, लाइसेंस, एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड था। कार्ड के कवर पर पिन कोड लिखे हुए थे। इसके बाद वह बस स्टैंड पर वापस गया और बस की जांच की, लेकिन पर्स नहीं मिला। इसके कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 20-20 हजार रुपये की तीन ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें