फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषोत्तम ने जीता गोल्ड

Tue, 10 Nov 2015 12:29 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्णा स्कूल की ओर से कराए जा रहे 30वीं सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। अंतिम दिन मुक्केबाज पूरे जोश में नजर आए। इस दौरान विजेता बॉक्सरों को मेडल पहना का सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी प्रदीप मालड़ा थे। अध्यक्षता जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कर्मवीर राव ने की।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सचिव राकेश ठाकारन भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि मालड़ा ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी हैं तो उन्हें तराशने की। महेंद्रगढ़ शिक्षा हब के साथ-साथ खेलों का हब भी बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात हैं कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता यहां आयोजित हो रही हैं और इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर विजेता बॉक्सरों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला बाक्सिंग टीम के कोच एवं गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह, प्रोफेशनल बॉक्सर दिलबाग, प्रोफेशनल बॉक्सर एवं वर्ल्ड बाक्सिंग काउंसलिंग के बाक्स नीरज गोयट भी मौजूद रहे। 

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
कृष्णा स्कूल के सौजन्य से आयोजित 30वीं सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन के परिणाम इस प्रकार रहें।  48 किलोग्राम वर्ग भार में पुरुषोत्तम महेंद्रगढ़ ने गोल्ड मेडल, विक्की भिवानी ने सिल्वर शौर्य फरीदाबाद व ललित अंबाला ने कांस्य पदक हासिल किए। 50 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन भिवानी ने गोल्ड, संजय सोनीपत ने सिल्वर, साहिल रोहतक व जसवंत ने कांस्य पदक हासिल किए। 52 किलोग्राम भार वर्ग में देवेंद्र गुड़गांव ने गोल्ड, सुनील एसएआई रोहतक ने सिल्वर, रोहित हिसार व बलकार फतेहाबाद ने कांस्य पदक जीते। 54 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक भिवानी ने गोल्ड, पवन सोनीपत ने सिल्वर, राहुल कैथल व सुमित भिवानी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। किरणपाल कैथल ने गोल्ड, हितेश भिवानी ने सिल्वर, सौरव सोनीपत ए व मोहित गुड़गांव ने कांस्य पदक हासिल किए। 60 किलोग्राम वर्ग भार में नवीन एसएआई ने गोल्ड, आाशीष महेंद्रगढ़ ने सिल्वर, मोंटी मेवात व साहिल डीएवी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 63 किलोग्राम में करण महेंद्रगढ़ ने गोल्ड, अंकित एसएआई ने सिल्वर, मंदीप सिरसा व सूरज फरीदाबाद ने कांस्य पदक हासिल किए। 66 किलोग्राम भार वर्ग में कवि एसएआई ने गोल्ड, अतुल सोनीपत ने सिल्वर, प्रवीन पलवल व अक्षम  महेंद्रगढ़ ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन


70 किलोग्राम में कुलवीर एसएआई ने गोल्ड, रोवक भिवानी ने सिल्वर, अमरदीप सोनीपत व बादल महेंद्रगढ़ ने कांस्य पदक हासिल किए। 75 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप एसएआई ने गोल्ड, रोहित  सोनीपत ने सिल्वर, संदीप महेंद्रगढ व नीतीन कैथल ने कांस्य पदक हासिल किए। 80 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक फरीदाबाद ने गोल्ड, सचिन सोनीपत ने सिल्वर, राहुल झज्जर व सूर्यवीर ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 38बी किलोग्राम भार  वर्ग में विकास करनाल ने गोल्ड, सुभम पानीपत ने सिल्वर, अंकित फतेहाबाद ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 40बी किलोग्राम में सिद्घार्थ सोनीपत ने गोल्ड, सुमित सोनीपत ने सिल्वर, प्रदीप महेंद्रगढ़ व अमन अंबाला ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 42बी किलोग्राम में अंश मेवात ने गोल्ड, विकास कैथल ने सिल्वर, मोहित हिसार व महेश भिवानी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 44बी  किलोग्राम में प्रवेश भिवानी ने गोल्ड, रोहित रोहतक ने सिल्वर, हर्ष कुरुक्षेत्र कांस्य, कर्ण फरीदाबाद कांस्य, 46बी किलोवर्ग भार वर्ग में आकाश रेवाड़ी गोल्ड, कर्ण यमुनानगर सिल्वर, रजत कुरुक्षेत्र कांस्य, गुरुजेेेेंत करनाल कांस्य, 48बी किलोग्राम भार वर्ग में सोनू सोनीपत गोल्ड, सचिन कैथल सिल्वर, सोनू झज्जर कांस्य, जयसिंह गुड़गांव बी कांस्य, 50बी किलोग्राम भार वर्ग में अमन एसएआई एच गोल्ड, कुणाल महेंद्रगढ़ सिल्वर,पुनित सोनीपत सी कांस्य, दीपक एसएआई एस कास्य, 52 बी किलोग्राम भार वर्ग में सुनिल एसएआई बी  गोल्ड, युवराज भिवानी सी सिल्वर, सोनू एसएआई आर कांस्य, रजत हिसार कांस्य, 54बी किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय भिवानी गोल्ड, साहिल सोनीपत सी  सिल्वर, मनदीप एसएआईएस कांस्य, रविंद्र जींद कांस्य, 57बी किलोग्राम भार वर्ग में विजय एसएआईएच गोल्ड, अमित डीएवी सिल्वर, लोकेश सोनीपत बी कांस्य, गुलशन पलवल कास्य, 60बी किलोग्राम वर्ग में रोबिन महेंद्रगढ़ गोल्ड, संदीप एसएआई बी सिल्वर, मंथन फरीदाबाद कांस्य, आशीष महेंद्रगढ़ ने कांस्य पद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें