खंड के गांव बजाड़ में रविवार रात चोर एक मकान में सेंध मारकर हजारों रुपये की नकदी व आभूषण चुरा ले गए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बजाड़ निवासी जितेंद्र के मकान में चोरों ने रविवार रात सेंध मारकर मकान में रखी गोदरेज की अलमारी से 50 हजार की नकदी व आभूषण चुरा लिए। मकान मालिक ने जब सुबह उठकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था और रखी हुई राशि व आभूषण गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।