फोटो नंबर-23नारनौल नगर परिषद के गेट पर लगाया गया नाका। संवाद
- फोटो : विकास भवन में बैठक के दौरान निर्देश देते सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र।
नारनौल। अब नगर परिषद(नप) में आमजन अपने वाहन खड़ा नहीं कर सकेंगे। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से गेट पर एक कर्मचारी को तैनात कर दिया है। अब तक जिसका मनचाहे वही वाहनों को खड़ा कर चला जाता था। इससे दमकल गाड़ी व नप अधिकारियों के वाहन भी अंदर या बाहर आसानी से नहीं जा सकते थे।
इस समस्या को लेकर करीब 25 दिन पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद अधिकारियों ने अब मुख्य गेट पर नाका लगवा दिया है। नाका लगा देने के बाद अब एक कर्मचारी भी तैनात रहेगा। जो प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की एंट्री करेगा। नगर परिषद में वाहनों को खड़ा करने वालों की संख्या आए दिन बढ़ती ही जा रही थी।
बाजार में अपने काम से आने वाले लोग और नप के बाहर दुकानदारों द्वारा यहां वाहनों को खड़ा कर देने से नगर परिषद के अधिकारियों को तो परेशानियों का सामना करना ही पड़ता था। इसके अलावा नगर परिषद में स्थित दमकल विभाग के कर्मचारियों के लिए भी यह परेशानी का कारण बना हुआ था। अगर कहीं आग बुझाने दमकल को जाना पड़े तो नप में खड़ी गाड़ियों के कारण दमकल की गाड़ियां निकाल ही नहीं पाती थीं।
नप गेट पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व भी गाड़ियां लेकर आ जाते थें। अब इन सब परेशानियों से निजात पाने के लिए नप ने मुख्य गेट पर नाका लगा दिया है, जिससे आने-जाने वालों की पहचान हो सकेगी।