महेंद्रगढ़। हरियाणा कर्मचारी महासंघ लंंबित मांगों को लेकर आठ मई को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। पीडब्ल्यूडी महेंद्रगढ़ ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया की 20 अप्रैल को मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया था।
वहीं, 21 अप्रैल को कार्यकारी अभियंता से संगठन की बैठक में सभी लंबित मांगें 15 दिन में पूरी करने का आश्वासन भी दिया था। सभी उपमंडल अभियंताओं को आदेश भी दिए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उपमंडल नंबर चार के उपमंडल अभियंता जियाराम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
शहर की सप्लाई मैन कार्यालय बूस्टर से चलती है जो 24 घंटे चलता है। जहां केवल तीन कर्मचारी कार्यरत हैं और उनके विश्राम के लिए एक कर्मचारी के आदेश दिए थे लेकिन उपमंडल अभियंता ने 30 अप्रैल तक वहां किसी कर्मचारी आदेश नहीं किए हैं जबकी देवास जलघर पर पहले से आठ कर्मचारी कार्यरत है वहां पर आदेश जारी कर दिया है।
इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर संगठन ने मांग पत्र दिया था। लेकिन न तो कोई मांगे पूरी की है और न संगठन से बातचीत की है। उन्होंने कहा अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आठ मई को उपमंडल अभियंता के कार्यालय का घेराव व रोष प्रदर्शन किया जाएगा।