फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगें पूरी नहीं होने पर कल पुतला फूंकेंगे जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल /महेंद्रगढ़। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने से यूनियन में रोष बढ़ता जा रहा है। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की नारनौल पब्लिक हेल्थ ब्रांच ने 6 नवंबर को कार्यकारी अभियंता डिवीजन नंबर-1 के कार्यालय के बाहर विभाग के प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

यूनियन ने चेतावनी दी कि कल तक बातचीत नहीं हुई तो प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित यूनियन कार्यालय में जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
ब्रांच प्रधान रामशरण यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2020 और 2023 की बकाया एलटीसी जारी करने के आदेश दिए हैं, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। संगठन को बातचीत का समय भी नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

यूनियन ने 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा और बकाया एलटीसी जारी करने की मांग शामिल है। बैठक में योगेश कुमार, राधेश्याम शर्मा, सुरेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें