फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय का बिजली कनेक्शन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। बिजली निगम ने बिल बकायेदारों के खिलाफ चले अभियान के तहत अटेली अनाज मंडी स्थित 86 नंबर दुकान में जनस्वास्थ्य विभाग के अभियंता डिवीजन कार्यालय का कनेक्शन काट दिया। इसके चलते कार्यालय का पिछले तीन रोज से कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन

कार्यालय में बिजली नहीं होने के चलते कर्मी गर्मी से बचने के लिए कर्मचारी कार्यालय के बाहर काम करने को मजबूर हैं। बिजली निगम के जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 86 में सुषमा नामक महिला के नाम बिजली का बिल 66 हजार रुपये से अधिक होने पर कनेक्शन काटा गया है। बिजली निगम डिफॉल्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अगर बिजली का बिल भर दिया जाएगा तो कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया जाएगा। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग अभियंता सूर्यकांत ने बताया कि विभाग ने यह भवन किराये पर लिया हुआ है। मकान मालिक सुषमा के नाम होने पर बिजली बिल भरा नहीं गया। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता से इस बारे में कनेक्शन को जोड़ने की बात हुई है जल्द जोड़ दिया जाएगा। बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग अभियंता डिवीजन कार्यालय के अंतर्गत अटेली और कनीना ब्लॉक के 100 से अधिक गांवों के अलावा अटेली व कनीना कस्बा का कार्य यही से होता है। विभाग ने करीब एक साल से अटेली में डिवीजन कार्यालय शिफ्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें