फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोलायजा में गाय में मिले लंपी के लक्षण, शुरू किया इलाज

विज्ञापन
गांव नोलायजा में लंपी वायरस की चपेट में आई गाय। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नांगल चौधरी। राजस्थान में फैले लंपी वायरस का असर अब क्षेत्र में भी नजर आने लगा है। नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 5 गांव नोलायजा में एक गाय में लंपी वायरस की तरह लक्षण मिले है। गाय के पूरे शरीर में गांठें हो गई हैं। इसकी सूचना पर डाक्टरों की टीम पहुंची और गाय का इलाज शुरू किया। गाय मालिक को देशी दवाएं देने और अन्य पशुओं से अलग रखने की सलाह दी। जांच के दौरान गाय मालिक से पता चला कि यह बीमारी गाय को पिछले सात दिनों से है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी के वार्ड नंबर पांच नोलायजा गांव निवासी रमेश कुमार ने गाय पाल रखी है। उसकी एक बछिया भी हैं। पिछले सप्ताह रमेश को गाय के शरीर पर कुछ बदलाव नजर आया। गाय के शरीर पर जगह-जगह गांठ उभरी हुई थी। गाय ने खाना-पीना भी कम कर दिया था। इससे परेशान रमेश ने निजी चिकित्सक को जानकारी दी और घर पर बुलाया। डॉक्टर ने घर आकर गाय की जांच कर दवाएं दे दीं। इसकी जानकारी जब सरकारी पशु चिकित्सक को शुक्रवार को हुई तो वह तुरंत पहुंचे। उन्होंने गाय की जांच कर देशी दवाए देने के साथ ही गाय को अन्य पशुओं से दूर रखने और इसका दूध न निकालने की सलाह दीं।
डॉ. राजेंद्र ने बताया कि अगर पशु में लंपी की तरह लक्षण दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सकों को जानकारी देनी चाहिए ताकि समय पर रोकथाम की जा सके। बताया कि गाय की नियमित देखभाल और दवाएं देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें