फोटो 3नारनौल के मजदूर चौक पर प्रदर्शन करते एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ता।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के आह्वान पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने फलस्तीन में डोनाल्ड ट्रंप की तथाकथित शांति योजना के विरोध में मजदूर चौक पर प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से जुलूस के रूप में मजदूर चौक पहुंचे और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा फलस्तीन को उपनिवेश बनाने के प्रस्ताव के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया।
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने के नाम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक शांति योजना प्रस्तावित की है जो एक औपनिवेशिक ढांचे में फलस्तीन की जनता को गुलाम बनाने के अलावा और कुछ नहीं है। इस अवसर पर छाजूराम रावत, मास्टर बिजेंद्र सिंह, शेर सिंह गणियार, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।