फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिचालक से मारपीट पर दो घंटे किया प्रदर्शन

Wed, 18 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03बस स्टैंड परिसर में विरोध प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
नारनौल। साझा मोर्चा के आह्वान पर फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुंडू के साथ मारपीट करने पर नारनौल डिपो में दो घंटे प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो नारनौल डिपो के सभी कर्मचारी चक्का जाम करेंगे। इस दौरान नारनौल डिपो के ईंटक प्रधान हंसराज यादव ने बताया कि बुधवार को फतेहाबाद डिपो के परिचालक के समर्थन में दो घंटे प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा महासंघ के प्रधान सुरेश कुमार, महासंघ प्रेस वक्ता जितेंद्र कुमार, ईंटक से महासचिव मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, संजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कलमाड़ी, भगतसिंह, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें