फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने की। उन्होंने कहा कि 13 जून को राज्य सरकार और कर्मचारी संघ के बीच कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

सरकार ने 30 जून तक नियमितीकरण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द समझौते को लागू करे अन्यथा प्रदेशभर में दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रदर्शन के बाद नगर परिषद कार्यालय में पालिका रोल की कर्मचारी सावित्री देवी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद के ईओ, चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जेई विकास, पार्षद देवेंद्र, महेंद्र सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, राहुल सरवन सहित रमेश कुमार, प्रताप सिंह, भीम सिंह, महावीर प्रसाद, महेंद्र दायमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें