फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर में लापरवाही बरतने पर बीएलओ निलंबित

Thu, 02 Jul 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त ने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) संदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके विरुद्ध बुधवार को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नारनौल की 30 जून की रिपोर्ट में बताया गया कि बीएलओ संदीप नारनौल विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर-70 पर तैनात हैं। वह गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) में लगातार लापरवाही कर रहे हैं। बीएलओ ने अपने दायित्वों के निर्वहन में अनिच्छा दिखाई। कई बार समझाने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लापरवाही, अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के आरोप में बीएलओ संदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सक्षम प्राधिकारी को विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार का आपराधिक कदाचार सामने आता है तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की स्वीकृति से एफआईआर दर्ज कराने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उपमंडल अधिकारी नारनौल को आदेश का पालन सुनिश्चित कर अनुपालन रिपोर्ट भेजने तथा की गई कार्रवाई की सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को निर्धारित समयावधि में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें