फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाईवे पर कट के लिए धरना जारी

Mon, 15 Jan 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग बाघोत के बीच कट की मांग को लेकर चल रहा धरना रविवार को कोहरे के बीच जारी रहा। इसकी अध्यक्षता बाबूलाल सेहलंग ने की। उन्होंने बताया कि ठंड, धुंध और कोहरे के कारण धरना स्थल पर बैठे बुजुर्ग किसान बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया की धरने को चलते 308 दिन हो गए हैं। धुंध और कोहरे का जोर बढ़ रहा है। लेकिन धरना स्थल पर बैठे किसान और मजबूत हो रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा कट की घोषणा की हुई है। उसके बाद आश्वासन दिया गया की राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कट का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक धरातल पर कट का काम शुरू नहीं किया गया है। कट बनने के बाद ही हमारे क्षेत्र का विकास हो सकता है। कट न बनने के कारण किसानों की सभी योजनाएं फेल हो रही है। केंद्र सरकार किसानों की पीड़ा को समझे और जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम शुरू किया जाए। इस मौके पर ठेकेदार शेर सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, हंस कुमार, मनफुल, नंबरदार नाथूराम, सीताराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें