फोटो संख्या: 65 माजरा चुंगी के नदजीक अवैध निर्माण के ढहाते हुए डीटीपी की टीम टीम---संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बिना अनुमति दुकानों व अन्य निर्माण को हटाने पहुंची तो टीम का विरोध किया गया। इसके चलते बिना पूरा निर्माण हटाए ही टीम को वापस जाना पड़ा।
मंगलवार को डीटीपी की टीम सतनाली चौक के नजदीक बिना अनुमति के बनाए गए सर्विस स्टेशन को बुलडोजर से हटाया। जब टीम माजरा चुंगी के नजदीक बिना अनुमति बनीं दुकानों को ढहाने पहुंची तो टीम का कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान टीम के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं डीटीपी की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा टीम के साथ कहासुनी का आरोप लगाया है।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे डीटीपी दिनेश सिंह, जेई धर्मपाल व विकास कुमार की टीम के साथ पहुंचे थे। जब गांव माजरा के बालाजी मंदिर के नजदीक बिना अनुमति के बनाई गई चार दुकानों को बुलडोजर से तोड़ना शुरू किया तो 10-15 लोगों ने टीम का विरोध किया। बुलडोजर को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीम को आसपास के लोगों के विरोध के चलते बैरंग ही लौटना पड़ा। इस मामले की शिकायत टीम की ओर से पुलिस को दी गई।