फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Wed, 06 Dec 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला बास में दो नाबालिगों की शादी रुकवाई। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के मोहल्ला बास निवासी एक परिवार अपने दो नाबालिग बच्चों की शादी की तैयारी में जुटा हुआ है। सूचना के आधार पर संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा की देखरेख में टीम बनाकर दोपहर को मोहल्ले में पहुंची।
विज्ञापन

संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के मोहल्ला बास में दो नाबालिगों की शादी की तैयारी चल रही है व बुधवार को परिवार के 10-11 लोग जिले के ही एक गांव से दुल्हन को लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि जब जांच की गई तो परिवार के सदस्यों ने एक लड़के की शादी होना स्वीकार किया। जब उम्र के बारे में दस्तावेज मांगें गए तो परिजनों की ओर से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद टीम की ओर से जांच की गई जांच के उपरांत पता चला कि दोनों ही शहर के एक विद्यालय के छात्र रहे हैं। इसके बाद टीम ने विद्यालय जाकर रिकार्ड खंगाला तो एक की उम्र 16 तथा दूसरे की उम्र 18 वर्ष पाई गई। इसके बाद टीम की ओर से परिवार को चेतावनी दी गई साथ ही परिवार का एफिडेवट भरवाकर शादी करने पर कानूनी कार्रवाई का हवाला देते हुए शादी रुकवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें