फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजी समारोह स्थल से 1.81 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी

Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर पुराने बस स्टैंड रोड पर स्थित एक निजी समारोह स्थल पर हुई शादी के दौरान अज्ञात चोर बैग से 1.81 लाख रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित खैरथल जिला अलवर निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 5 खैरथल जिला अलवर राजस्थान निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पुत्र और पुत्री का विवाह 25 नवंबर व 29 नवंबर तक आयोजन था जिसमें वह बेटी का लगन लेकर महेंद्रगढ़ के एक निजी समारोह स्थल में 25 नवंबर को शाम 5:15 पर पहुंच गए। लगन की रस्म पूरी करने के बाद लौटने की तैयारी शाम 7:45 के करीब कर रहे थे। उसी समय उसके कपड़ों पर खाना गिराया गया। अधिक भीड़भाड़ होने के कारण खाना किसने गिराया यह पता नहीं चला। इस दौरान पैसों का बैग मेरे पास था जिसमें 1 लाख 81 हजार की नकदी और कुछ खुले पैसे रखे थे। हमारा ध्यान भटकाया गया। उसी दौरान महेंद्र सिंह ने बैग को नीचे रखा और थोड़े समय बाद देखा तो उस दौरान वहां पर कोई अज्ञात लड़का आया और बैग चोरी कर ले गया। पुलिस ने चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें