फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी के एसेस्मेंट की त्रुटि नप कार्यालय से करवा सकते हैं ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे कंपनी याशी की ओर से वितरित किए जा रहे प्रॉपर्टी के एसेसमेंट नोटिस में अगर आमजन को किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वह नगर परिषद के कार्यालय के कमरा नंबर 6 में आकर अपने त्रुटि ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा आमजन स्वयं भी पीएमएस हरियाणा डॉट कॉम पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे कंपनी याशी द्वारा वितरित किए जा रहे प्रॉपर्टी के एसेसमेंट नोटिस में किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वह नगर परिषद के कार्यालय के कमरा नंबर 6 में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आमजन को किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आमजन स्वयं भी पीएमएस हरियाणा डॉट कॉम पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर सर्वे कंपनी का कोई भी कर्मचारी आपसे पैसों की मांग करता है तो उसकी शिकायत लिखित में कार्यकारी अधिकारी को दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें