फोटो नंबर-12बेहतर सेवा के लिए डाक कर्मियों को सम्मानित करते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि डाककर्मी समाज के सच्चे सेवक हैं जो हर परिस्थिति में संवाद, विश्वास और संवेदना का पुल बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि उनका योगदान केवल पत्र या पार्सल पहुंचाने तक सीमित नहीं बल्कि वे देश की व्यवस्था और जनजीवन के बीच जुड़ाव की डोर हैं। कार्यक्रम का संयोजन ओशिन शुक्ला ''साक्षी'' व ट्रस्टी नरोत्तम सोनी ने किया। इस अवसर पर डाककर्मियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने किया। समारोह में डाक विभाग के सामाजिक संबंध निरीक्षक हिम्मत सिंह, नाथूराम व सतीश कुमार की सेवाओं को सराहनीय बताया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग की ओर से ट्रस्ट को राम मंदिर डाक टिकट स्मृति स्वरूप भेंट की गई। इस अवसर पर पवन शुक्ला, भीमसेन पांडे, डॉ. पुनीत शास्त्री, सतीश शर्मा, अजय शर्मा व जोगेंद्र जैदिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।