फोटो नंबर- 08चिकित्सक को सम्मानित करते संस्था सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने चिकित्सक सप्ताह के दूसरे दिन भी आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र मित्तल, डॉ. मेघा मित्तल, डॉ. मनोज यादव, डॉ सचिन, डॉ लोकेश यादव,डॉ. एस एन शर्मा, डॉ पंकज पाराशर, डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. रजनीश यादव को सम्मानित किया गया। डॉ. सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सभी चिकित्सक जन सेवा का कार्य कर रहे हैं।
चिकित्सकों को मिलने वाले सम्मान उन्हें सेवा कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि चिकित्सक सिर्फ पेशेवर ही नहीं होते बल्कि वे दया, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति भी होते हैं। इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, विपिन शर्मा, राकेश शर्मा, भीमसेन शर्मा, धीरज भयाना, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. रजनीश यादव, प्रेमलता सैनी और दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।