फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्रियां लेकर खिल उठे चेहरे, बेटियों का दबदबा

Mon, 11 Jan 2016 10:58 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीयू का द्वितीय दीक्षांत समारोह सोमवार को विश्वविद्यालय के जांट-पाली (महेंद्रगढ़) स्थित परिसर में आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास में स्मृति जुबिन ईरानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेंद्र पाल सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने विश्वविद्यालय परिसर में शिशु-गृह, अभिलाषा, स्वयं सहायता केंद्र, स्वावलंबन एवं वाई-फाई पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 168 विद्यार्थियों को डिग्र्री प्रदान की गई। इनमें से अधिकतर छात्राएं थीं।

इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के स्वर्णिम दिनों में यहां तक पहुंचाने में जिन-जिन लोगों ने सहयोग दिया उनको अवश्य याद करें और अपने साथ लेकर चले। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे लिए बहुमूल्य है, इसका उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं होता। इस दौरान उन्होंने अभिलाषा केंद्र में मजदूरों के बच्चों के साथ विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को भी शामिल करने की अपील की।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 20 पाठ्यक्रम से चल रहे थे इनके साथ शैक्षणिक सत्र 2014-15 से 5 नए पाठ्यक्रम (जैव रसायन विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, पोषण जीव विज्ञान विभाग एवं पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग) शुरू किए गए। एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए मूट कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद धर्मबीर, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति मेजर जनरल (डॉ.) रणजीत सिंह, विश्वविद्यालय की कोर्ट, कार्यकारी परिषद, शैक्षिक परिषद के सदस्य व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दीक्षांत समारोह में बेटियों का दबदबा
द्वितीय दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2014 एवं 2015 में उत्तीर्ण विभिन्न विषयों में उपाधियां पाने वाले कुल 168 विद्यार्थी एवं शोधार्थी थे। इनमें से 5 विद्यार्थियों सुनील सैनी अर्थशास्त्र, राजकुमार अंग्रेजी, संजू कुमारी हिंदी, निक्की रसायन विज्ञान, ममता भौतिकी को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल पाने वालों में जहां 5 में से 3 बेटियां रही तो डिग्री प्राप्त करने वालों में भी 168 छात्रों में से 90 छात्राएं शामिल रही।

आरक्षण की मांग को लेकर जॉट गेट पर हंगामा
जिस समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पंडाल में पहुंची तो नौकरियों व दाखिलों में आरक्षण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने नारेेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण सीयू के वीसी व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना थी जब सीयू के लिए जमीन दान में मांगी गई तो उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें दाखिलों व नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि कुछ लोगों की पैतृक जमीन भी सीयू ने खरीदी है, जिसका मुआवजा बहुत ही कम दिया गया है।

ग्रामीणों के द्वारा जब इस तरह की नारेबाजी शुरु की गई तो जिला प्रशासन में हड़कंप मंच गया। डीसी अतुल कुमार व एसपी मनीषा चौधरी, डीएसपी गेट की और दौड़ पड़े। अधिकारियों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर ग्रामीणों को गेट से हटाया। वहीं नारेबाजी सुनने के बाद शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और सांसद ने चार लोगों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ज्ञापन लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि आचार संहिता लगी हुई है। वहीं सांसद धर्मबीर सिंह और शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने भी आचार संहिता का हवाला देते हुए ज्ञापन नहीं लिया, हालांकि उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज को केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें