फोटो नंबर-27नामदेव महाराज की जयंती पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। नामदेव समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को एक भव्य कलश व शोभायात्रा का आयोजन मंदिर ट्रस्ट श्री नामदेव जी महाराज छिपी जोहड़ के तत्वावधान में किया गया।
कलश यात्रा श्री नामदेव भवन रविदास मार्ग पुरानी सराय से शुरू हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पूरे भक्ति भाव एवं श्रद्धा भावना के साथ कलश को अपने सर पर उठाया। सुभाष ठेकेदार ने कहा कि वर्तमान समय में नामदेव जी की शिक्षाओं का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। कलश यात्रा सामाजिक एकता के मार्ग में मील का पत्थर साबित होगी। यात्रा रविदास मार्ग पुरानी सराय, पुरानी कचहरी, गर्ल्स आईटीआई, तालाब बहादुर सिंह, पुलिस लाइन व अग्रसेन चौक से होकर गुजरी। यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला छिपी जोहड़ पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट प्रधान कैलाश चौधरी, निरंजन लाल, बृज मोहन गोठरवाल, ओम प्रकाश नागर, पूरण मल, जगदीश प्रसाद, नामदेव समाज समिति के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश लोहारिया, ट्रस्ट सचिव एडवोकेट सत्यनारायण वर्मा व सचिव संजय कुमार शामिल रहे।