फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अभी तक 6 लाख बैग बाजरे की हो चुकी खरीद

Sun, 27 Oct 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-24अटेली में रात के समय बाजरे का उठान करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। अबकी बार बाजरे के सीजन में अटेली क्षेत्र का किसान जल्दी अपनी बाजरे की फसल को बेचकर फ्री हो जाएगा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए वेयर हाउस विभाग भी जल्दी से जल्दी बाजरे की खरीद कर 72 प्रतिशत किसानों के खाते में पैसा डाल चुका है।
विज्ञापन

अटेली अनाज मंडी पूरे जिले में खरीद के मामले पर पहले नंबर होने के कारण अब वेयर हाउस द्वारा रेवाड़ी बाजरे के बैग भेजे जा रहे हैं। पिछले तीन हफ्ते से अधिक समय से अनाज मंडी में लगातार बाजरे की खरीद चल रही है। खरीद एजेंसी वेयर हाउस की तरफ से अभी तक 6 लाख बैग की खरीददारी की जा चुकी है। हालांकि अभी भी बड़ी मात्रा में बाजरा टीन शेड के नीचे हैं और लिफ्टिंग भी चल रही है। वेयर हाउस की तरफ से अभी तक 5 लाख बैग की लिफ्टिंग कराई जा चुकी है।
वेयर हाउस के मैनेजर नवल कुमार ने बताया खरीद अपने अंतिम चरण पर चल रही है। इस दौरान 27 दिनों के अंदर अभी तक 6 लाख बैग की खरीद की जा चुकी है। और 72 प्रतिशत किसानों के खाते में पैसा डाल दिया गया है। वेयर हाउस के द्वारा जल्द से जल्द बाजरे की खरीद की जा रही है ताकि समय पर किसानों के खाते में पैसा डाला जा सके और आने वाला त्योहार दीपावली किसान खुशी से मानाये। आने वाले दिनों में मंडी में फसल लेकर आए हुए किसान को किसी प्रकार की अपनी फसल को फड़ पर रखने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए हमारे विभाग द्वारा एक्स्ट्रा कर्मचारी लगाकर किसानों के खाते में पैसा डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें