फोटो संख्या:61- राजकीय मॉडल संस्कृति पाठशाला ककराला में निरीक्षा करते ब्लाॅक समिति के चेयरमैन ज
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला ककराला में एसएमसी अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक समिति चेयरमैन जयप्रकाश यादव ने स्कूल का निरीक्षण किया।
चेयरमैन ने स्कूल की सभी समस्याओं को सुना और जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। चेयरमैन जयप्रकाश यादव ने स्कूल में छोटे बच्चों के लिए जल्द ही एक आधुनिक लाइब्रेरी बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष योगेश यादव, पंच धर्मेन्द्र, पंच रामपाल, पंच रणधीर, राकेश तथा एसएमसी सदस्य प्रीतम शर्मा, नेतराम, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।