फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नियामतपुर में रात्रि ठहराव में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को नांगल चौधरी के गांव नियामतपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और सरकार की नीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सामाजिक सरोकारों पर बल दिया। इस मौके पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली ने पारंपरिक रागिनी के माध्यम से हरियाणा सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों का बड़े ही रोचक ढंग से बखान किया।
इस अवसर पर एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, डीएसपी सुरेश कुमार तथा गांव की सरपंच नीतू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें