फोटो संख्या:53- भारत बोध आईकेएस पुस्तकों का लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा--स्रोत- हक
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय अकादमिक पहल भारत बोध आईकेएस पुस्तक शृंखला का औपचारिक विमोचन स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ फिस्कल मैनेजमेंट पंचकूला में शिक्षा मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा ने किया। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियां समग्र शिक्षा के लिए एक सशक्त बौद्धिक एवं नैतिक आधार प्रदान करती हैं। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि भारत बोध आईकेएस पुस्तकें उच्च शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अकादमिक संसाधन के रूप में विकसित की गई हैं। अध्यक्षता मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने की। संवाद