नारनौल। अस्मिता एथलेटिक्स खेलों के अंतर्गत गांव दनचौली स्थित जेसी स्पोर्ट्स क्लब में प्रतियोगिता हुई। इस दौरान वहीं चक्का फेंक में प्रिया, गोला फेंक में लक्की, भाला फेंक में महक प्रथम स्थान पर रही।
अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में देवना ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय व सीदिका ने तृतीय रही। वहीं, 600 मीटर दौड़ में मनीषा ने प्रथम, आरती ने द्वितीय व जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में जानवी प्रथम, जिया द्वितीय व अंशु तृतीय और लंबी कूद में मनीषा प्रथम, देवना द्वितीय व सीदिका तृतीय स्थान पर रही।
इस दौरान अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन ए, बी व सी का आयोजन किया गया। वहीं अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर व 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और गोला फेंक मुकाबलों का आयोजन किया गया।
इसमें जिले भर से अंडर-14 व अंडर-16 वर्ग में करीब 160 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला एथलेटिक्स खेल संघ के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि एएफआई देशभर के 300 जिलों में अस्मिता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन ए में साक्षी ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय व जैस्मिन ने तृतीय और ट्रायथलॉन बी में लावण्या ने प्रथम, रीतिका ने द्वितीय व मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ट्रायथलॉन सी में प्रांजल ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय व रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रचना यादव ने कहा कि खेलों से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि आज के समय में सभी खेलों में महिलाएं आगे बढ़ रही है और अपने सपनों को नई उड़ान दे रही है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जोगेंद्र छिल्लर, सरपंच बबीता छिल्लर, रामशरण और सतबीर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।