नांगल चौधरी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नांगल चौधरी की ओर से मंगलवार को सनराइज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें साइकिल दौड़ में नांगल चौधरी की प्रिया प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता की शुरुआत सहायक हेमंत कुमार, सुपरवाइजर व सुनीता यादव व सनराइज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से चेयरमैन पूर्णमल शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर की।
महिलाओं के लिए आयोजित 18 से 30 वर्ष की साइकिल दौड़ में प्रथम स्थान पर नांगल चौधरी से प्रिया, द्वितीय शहबाजपुर से कशिश व तृतीय स्थान पर नांगल चौधरी से दीपा रहीं। 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर गांव कांवी से तपस्वनी, द्वितीय स्थान पर गांव भुंगारका से मुस्कान व तृतीय स्थान पर गांव नायन से निशा रही।
400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर गांव अमरपुरा से पिंकी, द्वितीय स्थान पर गांव रायमलिकपुर से नचिता व तृतीय स्थान पर गांव कांवी से हिमांशी रही। इसी प्रकार 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर गांव मोहनपुर से धौली, द्वितीय स्थान पर गांव नियामतपुर से बंटी व तृतीय स्थान पर गांव मंढाणा से सोमलता रहीं।
म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान पर गांव मंढाणा से शब्दलता, द्वितीय स्थान पर गांव ढाणी प्रेमा से विमला व तृतीय स्थान पर गांव नायन से संतोष रही। डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर गांव भुंगारका से प्रियंका, द्वितीय स्थान पर गांव नांगल चौधरी से मीना व तृतीय स्थान पर गांव नांगल चौधरी से आशा रही।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को सर्टिफिकेट व क्रमश 2100, 1100 व 750 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
सहायक हेमंत कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने तथा भविष्य में भी अच्छी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल खेलने को प्रेरित किया।
सुपरवाइजर सुनीता यादव ने महिलाओं को स्वयं व अपने बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पूरक पौषाहार, सफाई रखना इत्यादि के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर पीटीआई अजीत, अध्यापक जगदेव व कार्यालय के से लिपिक देवदत्त, अशोक कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर, सोनू यादव, रेखा, निशा, सुनैना यादव, अन्जू, रीना व पंकज मौजूद थे।