फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नए एडमिशन पर चार कक्षाओं में दाखिला शुल्क ले रहे निजी स्कूल

Sat, 28 Mar 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश पर मनमानी फीस वसूली की जा रही है। कक्षा पहली, छठी, नौंवी और 11वीं में दाखिला लेेने पर शुल्क लिया जा रहा है। प्रोमोट होने पर भी इन्हीं कक्षाओं में 1000 से 2500 रुपये शुल्क रखे गए हैं।
विज्ञापन


अभिभावक रामपाल, संजय, प्रदीप, दीवान सिंह ने बताया कि उनके बच्चे अब 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं। अब तक उन्होंने हर साल फीस बढ़ोतरी तो भरी ही है लेकिन प्रोमोट पहली के बाद आगे तीन बार दाखिला शुल्क देना पड़ा है। कभी 1000 तो कभी 2 हजार रुपये दिए हैं।
अब भी स्कूलों की ओर से फीस बढ़ोतरी की जाती है तो अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ जाएगा। स्कूलों में पहले ही सालाना फीस कम से कम 60 से 70 हजार रुपये है। अगर इस साल फीस बढ़ेगी तो बच्चों की किताबें व फीस का खर्च अभिभावक मुश्किल ही वहन कर पाएंगे। इस पर लगाम लगाने के लिए शिक्षा विभाग अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि दैनिक खर्च कम कर बच्चों का निजी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं लेकिन अभिभावकों पर हर साल फीस का दबाव डालना निजी स्कूलों की मनमानी है। विभाग को पैमानों की जांच करनी चाहिए और स्कूलों में हुए दाखिले व फीस का भी रिकॉर्ड देखना चाहिए। अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में नहीं पढ़ा पाएंगे और केवल इसी कर्ज डूबकर रह जाएंगे।
-
- वर्जन:
अभी तक फीस संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। अप्रैल में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। अगर कोई स्कूल अधिक फीस वसूली करता है या किसी प्रकार का दबाव बनाता है तो अभिभावक कार्यालय में आकर मिल सकते हैं। ऐसा करने वाले स्कूल संचालकों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जगमाल सिंह, बीईओ, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें