नारनौल में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी पीटीआई टीचर है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के दादा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
नारनौल शहर के एक नामी प्राइवेट स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर शनिवार को केस दर्ज किया गया। छात्रा के दादा की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के पीटीआई पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ करने और ब्लैकमेल कर उसके घर से गहने मंगवाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीटीआई टीचर अब शहर के एक अन्य नामी प्राइवेट स्कूल में नौकरी कर रहा है। मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को टीचर स्कूल नहीं आया। सदर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की पोती शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है।
फरवरी माह का है मामला
फरवरी में वहां के एक 21 साल के पीटीआई ने स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद वह छात्रा से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। उसने छात्रा के पास कुछ भद्दे मैसेज भी भेजे हैं। वहीं, छात्रा को ब्लैकमेल भी करने लगा। इसके बाद उसने छात्रा को घर से गहने लाने के लिए भी कहा। डर के मारे छात्रा ने घर से कुछ गहने भी ले जाकर पीटीआई टीचर को दिए हैं। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो छात्रा ने परिजनों को सारी बात बता दी जिसके बाद अब छात्रा के दादा ने पुलिस में शिकायत दी है।