फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण में प्रधान पर लगा धांधली का आरोप

विज्ञापन
छाजुपूरम कॉलोनी में बैठक को संबोधित करते जगदीश प्रसाद। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आंबेडकर भवन के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। प्रधान पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर लोगों ने रविवार को कर्मचारी कॉलोनी स्थित भवन में बैठक की। प्रधान की भूमिका की जांच की मांग को लेकर समाज एवं संस्था के सदस्य मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पनीलाल ने कहा कि वर्तमान प्रधान की अध्यक्षता में नौ सदस्यों की एक कमेटी का गठन कर भवन निर्माण कार्य में लगने वाले सामान की खरीद की जानी थी। लेकिन प्रधान ने बिना कमेटी को साथ लिए खरीदारी की। सामान की कोटेशन और पक्के बिल सहित संस्था के और समाज के सदस्यों के समक्ष लेखाजोखा भी नहीं दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संस्था के प्रस्ताव रजिस्टर में रिकार्ड बैठकों की कोरम सहित फोटो और क्या-क्या प्रस्ताव पास हुए उनकी जांच, संस्था के स्टॉक रजिस्टर, लेजर और कैशबुक का मिलान, किस-किस प्रस्ताव के तहत कहा-कहा कितनी-कितनी राशि व कब-कब खर्च, ऑडिटका 2014 से अब 2021 तक का हिसाब, प्रधान व कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया मे अनियमितता व मनमाना रवैया अपना गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमानुसार चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष में करवाना अनिवार्य है, परंतु 2021 तक कई चुनाव नहीं करवाए गए। प्रधान ने मनमाने तरीके से कार्यकारिणी का गठन किया है। समाज के एवं सदस्यों में भारी रोष है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अन्य प्रकार की अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने की मांग उठाई जाएगी। इस मौके पर पन्नालाल, सहीराम कलारिया, अमर सिंह, जगदीश प्रसाद, भूप सिंह फोगाट, इंद्र सिंह, मीर सिंह, रोहताश सिंह, रवी प्रकाश, सतीश कुमार, रोशनलाल, ब्रह्मदत्त, शेरसिंह, धर्मचंद, बलवान सिंह, बिजेंद्र सिंह, बदाम सिंह, कैलाश चंद, दिलबाग सिंह, वीर सिंह, सतीश कुमार, विजय पाल, विजय सिंह, अत्तर सिंह आदि उपस्थित रहे।
निर्माण में बरती गई है अनियमितता
डॉ. आंबेडकर स्मारक समिति के प्रधान सुंदरलाल जोरासिया ने बताया कि भवन निर्माण व अन्य गतिविधियों को पारदर्शिता के साथ किया किया गया है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। हर वर्ष संस्था का नियमानुुसार ऑडिट कराया जाता है। संस्था के नए चुनाव के बाद कुछ लोग की उनका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें