महेंद्रगढ़। गांव झाड़ली के युवा एवं औषधीय विज्ञान विभाग से जुड़े कुनाल मावता ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इस दिशा में उचित कदम उठाने का आग्रह किया।
कुनाल ने कहा कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के इलाज, स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर की सलाह और जरूरी दवाइयों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसका सबसे अधिक लाभ बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद लोगों को मिलेगा।
उन्होंने प्रशासन से गांव की आबादी, स्वास्थ्य जरूरतों और मौजूदा सुविधाओं का आकलन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता पर निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी विभाग की आलोचना के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।