फोटो संख्या:68- गांव मांडोला में रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा को लेकर ग्रामीणों से मिलते बलव
महेंद्रगढ़। 1962 भारत चीन युद्ध के अमर शहीदों की शहादत माटी की रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा जो बिहार से 23 अप्रैल को शुरू हुई थी। वह 19 प्रदेशों से होते हुए एक नवंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी।
दो नवंबर को महेंद्रगढ़ में राव तुलाराम स्थित एक निजी समारोह स्थल में युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान सभा के साथ यात्रा शहर के ब्रह्मदेव चौक, परशुराम चौक, मसानी चौक, गोशाला रोड, मालडा गांव होते हुए गांव झुक में इसका समापन होगा।
इस यात्रा की तैयारी के लिए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष राव रमेश पायलट, प्रदेश मुख्य महासचिव बलवान फौजी, कैप्टन विजय प्रकाश, सूबेदार रामचंद्र, सूबेदार जगदेव, सूबेदार राकेश, राकेश फौजी, इंजीनियर संदीप शास्त्री, हंसराज सरपंच मांडोला ने ग्राम मांडोला, जेरपुर, बेरी, झुक सहित अनेक गांवों का दौरा किया।
इस युद्ध में महेंद्रगढ़ जिले के कुल 16 व महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 11 जवान शहीद हुए थे उन सभी युद्ध वीरांगनाओं (शहीद विधवा) का सम्मान किया जाएगा व एक रेजांगला (अहीर धाम) की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।