फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो महिला संगठन को मजबूत करे : तनुजा

Sun, 26 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 19इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नारनौल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते।स्रोत प
विज्ञापन
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा तनुजा कश्यप ने कहा कि इनेलो महिला संगठन का विस्तार कर मजबूती प्रदान करे। उन्होंने रविवार को नारनौल में कायकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आबादी के हिसाब से 50 प्रतिशत पुरुषों के बराबर की हकदार है जबतक महिलाओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक सत्ता की दहलीज पर पहुंचना मुश्किल है। इसलिए कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दे कर संगठन को मजबूत करे।
उन्होंने कहा कि इनेलो ने ही महिलाओं का सदैव सम्मान किया है। इस अवसर पर तनुजा ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। भाजपा ने चुनाव से पहले 2100 रुपये हर महिला देने का वादा किया था लेकिन अब तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ कि संगठन सचिव प्रोमिला लोहान, महिला जिला प्रधान उर्मिला यादव, छोटेलाल गहली, नवनीत सिंह ढिल्लो, सतनारायण गुप्ता, लाल सिंह तंवर, सतपाल छिलरो, जयसिंह सैनी, केदार गर्ग, करण सिंह यादव, बिल्लू चेयरमैन, सुनील ढिल्लो, सतनारायण सैनी, सुमन देवी, संतरा देवी, मुन्नी देवी, कौशल्या देवी, श्रुति देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें