फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री श्याम शिविर की तैयारियां पूरी, युवा दे रहे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री खाटू श्याम का मेला फागुन महीने में शुरू होकर होली तक चलता है। श्री श्याम फागुन मेले को लेकर गांव कोथल खुर्द के युवाओं की ओर से नांगल सिरोही के समीप बाईपास पर आठ दिवसीय श्री श्याम शिविर आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

प्रधान यशपाल, उप प्रधान मदन लाल, खजांची दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 से 27 फरवरी तक आठ दिवसीय श्री श्याम शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन में धर्म-कर्म का विशेष महत्त्व रहता है।
ऐसे धार्मिक कार्यों से जीवन में सरलता तथा व्यक्ति प्रगतिशील दिशा में बढ़ता है। मान्यता है कि जो लोग खाटू वाले बाबा का सच्चे मन से उनकी पूजा आराधना करते हैं, उनकी मनोकामना होती है।
विज्ञापन

श्री श्याम शिविर में भक्तों के लिए भोजन, ठहरने सहित दवा का उचित प्रबंध किया गया है। शिविर में शिव भक्तों के लिए सुबह, दोपहर व शाम के लिए उचित भोजन की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि आठ दिवसीय श्री श्याम शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्री श्याम भक्तों के लिए पंडाल सजा दिया गया है। वहां बैठने के लिए कुर्सी व आराम के लिए गद्दों की व्यवस्था कर दी गई। पुरुष भक्तों के लिए अलग व महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था को गई है।
इस अवसर पर हैप्पी, राजेश, सुनील, विकास, रोहित, प्रीतम संदीप, सुक्रर्मपाल, प्रवीण, बंटी, अंकित, विक्की, हिमांशू, हन्नी, जयवीर, मोहित सहित अनेकों युवा शिविर में सहयोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें