फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेपाल के काठमांडू में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए तैयारियां शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- नेपाल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता को लेकर अभ्यास करते ​खिलाड़
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नेपाल के काठमांडू में होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 29 से 31 मई को नेपाल में 20 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कराटे कोच लोकेश सैनी ने बताया कि 29 से 31 मई को तीन दिवसीय नेपाल के काठमांडू में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप होने जा रही है।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ से 20 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी अनुभवी कोच की निगरानी में दिन-रात कड़ा अभ्यास कर रहे है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को हांसी में आयोजित राष्ट्रीय कराटे महासंग्राम में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक हासिल किए गए थे।
प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 12 खिलाड़ियों ने रजत और 10 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 29 से 31 मई को नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है जो महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग और आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे पहले भी श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल सहित अन्य देशाें में हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें