फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेडियम में युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारी

Fri, 07 Nov 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 37नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में सफेदी का कार्य करते श्रमिक।
विज्ञापन
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 9 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा लेकिन जिलास्तरीय स्टेडियम में प्रवेश द्वार टूटा हुआ है। इसका अभी मरम्मत भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वहीं बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी भी स्टेडियम में जमा हो गया था और अब मैदान में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। जिस कारण सुभाष स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करना खेल विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि इस समय स्टेडियम में युद्ध स्तर पर तैयारियों का आयोजन किया जा रहा है।
रोलर की सहायता से ट्रैक को ठीक किया गया और मैदान में उगी घास को कटवाकर मिट्टी डलवाई गई। वहीं दर्शक दीर्घा की सीढ़ियों और स्टेज पर रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। मजदूरों को सफेदी का कार्य 7 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सांसद खेल महोत्सव में जिले भर से करीब 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान सांसद धर्मबीर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

वर्जन :
सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ट्रैक को ठीक व वॉलीबॉल मैदान सहित अन्य कार्य किए गए हैं। 7 अक्तूबर तक सफेदी का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी,नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें