नारनौल। जैलाफ के राजकीय विद्यालय में वीर बाल दिवस मनाया गया। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत व कविताएं सुनाई।
समीक्षा ने वीर बाल दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रीति, दीक्षा और समीक्षा ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रभारी डॉ. महताब सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस पर वीर बालकों के जीवन, त्याग, धर्म के प्रति सच्ची भक्ति से और समर्पण से सीख लेनी चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के दोनों छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह की महान शहादत, बलिदान और धर्म की खातिर शहीद होने पर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस देशवासियों में धर्म के प्रति निष्ठा व राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव विकसित करता है। वरिष्ठ प्रवक्ता दयानंद सिंह ने कहा कि आज हमें उन वीर बालकों के बलिदान पर गर्व है। इस अवसर पर प्रवक्ता दयानंद, दीपिका, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद