फोटो संख्या:61- प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हके
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सहयोग से फसल सुधार के लिए प्रीसिजन जीनोम एडिटिंग विषय पर तीन दिवसीय व्यावहारिक कार्यशाला का समापन हुआ।
कार्यशाला के समापन सत्र में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत मुख्य अतिथि रहे। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि कार्यशाला कृषि जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान, कौशल विकास एवं वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देगी। संवाद